बॉयफ्रेंड दे रहा था धोखा, लड़की ने ऐसे लगाया पता, सच सामने आया तो उड़ गए होश

img

रिलेशनशिप में कई बार कुछ ऐसा हो जाता है जिससे अलगाव की स्थिति बन जाती है। कई बार तो कपल के बीच में किसी तीसरे की एंट्री हो जाने से समस्या खड़ी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला कनाडा से सामने आया है। यहां एक लड़की को अपने बॉयफ्रेंड पर उस वक्त शक होने लगा जब वह अजीबो गरीब हरकतें करने लगा। इसके बाद लड़की ने उसने कुछ ऐसा किया कि लड़के की सारी पोल खुल कर सामने आ गयी।

cheating in love

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे वाकये को एक टिकटॉकर एम्मा मैक ने पब्लिक स्पेस पर शेयर किया है। उसने बताया कि ये पूरी घटना उसकी एक दोस्त के साथ घटित हुई। खास बात ये है कि लड़की के बॉयफ्रेंड का लॉयल्टी टेस्ट खुद इस टिकटॉकर ने ही किया है। टिकटॉकर ने बताया कि कई लडकियां अपने पार्टनर का लॉयल्टी टेस्ट करवाने के लिए उसके पास मैसेज करती रहती हैं।

रिपोर्ट में जिक्र किया गया है टिकटॉकर के पास एक दिन एक दिन एक लड़की का मैसेज आया। मैसेज में लड़की ने कहा कि उसे अपने बॉयफ्रेंड पर शक हो रहा है क्योंकि कई दिनों से वह अजीब तरीके से बात कर रहा है।  दरअसल लड़की को अपने बॉयफ्रेंड पर शक होने लगा था कि वह उसे धोखा दे रहा है। इसके बाद टिकटॉकर ने लड़की से कहा कि वह उस लड़के का लॉयल्टी टेस्ट करेगी। इसके बाद टिकटॉकर ने लड़की के बॉयफ्रेंड को मैसेज किया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

धीरे-धीरे उस लड़के ने टिकटॉकर को बताया कि उसकी शादी होने वाली है और वह अपने एक पुरानी दोस्त से शादी करने जा रहा है। इसके बाद उस लड़के ने टिकटॉकर के पास उस लड़की की फोटो भेजी जिससे वह शादी करने जा रहा है। यह फोटो उस लड़की की नहीं थी जिसके लिए टिकटॉकर लॉयल्टी टेस्ट कर रही थी। यह कोई तीसरी लड़की थी। जब टिकटॉकर ने लड़के से सारी जानकारी ले ली तो उसने उससे बातचीत करना बंद कर दिया और पूरी कहानी उस लड़की को बता दी। सच्चाई जानकर लड़की रोने लगी। फिलहाल लड़की ने अब उसके साथ सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं।

Related News