कहते हैं कोई भी रिश्ता लंबे समय तक तभी चल सकता है जब दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग हो और दोनों एक-दूसरे को समझते हो लेकिन कई बार ऐसा होता है जब एक-दूसरे की कुछ खराब आदतों की वजह से एक साथ एडजस्ट करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक ब्वॉयफ्रेंड के साझा ने अपना दर्द साझा किया है।
दरअसल एक लड़के ने अपना नाम गुमनाम रखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म रिडिट पर अपनी गर्लफ्रेंड की स्टोरी शेयर की है। उसने बताया कि मेरी गर्लफ्रेंड के शरीर से जबरदस्त दुर्गंध आती है। हालत ये होती है कि मैं उसके साथ सो तक नहीं पता। मुझे मजबूरी में सोफे पर सोना पड़ता है। लड़के ने बताया कि उसकी प्रेमिका 15 दिन में एक बार नहाती है। इस वजह से उसके शरीर ने बेहद बदबू आई है।
लड़के ने कहा कि मैं अपनी प्रेमिका से प्यार करता हूं और उसके साथ तीन वर्षों से रिलेशनशिप में हूं। उसने बताया कि हाल ही में हमने साथ रहने का फैसला किया लेकिन उसके साथ रहते हुए मुझे उसकी न नहाने की आदत का पता चला। उसने बताया कि अब गर्लफ्रेंड की न नहाने की आदत के चलते हमारा रिश्ता टूटने की कगार पर है। उसने कहा कि उसने अपनी प्रेमिका से इस विषय पर बात करने की कोशिश की लेकिन जब उसने उससे अपनी समस्या बताई तो वह नाराज हो गई। ऐसे में अभी तक उसकी इस समस्या का हल नहीं निकला है।
लड़के की यह दुखभरी कहानी सुन लोगों ने भी कई तरह के कमेंट्स देना शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि ‘लड़की की दिनचर्या सच में एक बहुत बड़ी समस्या है।’ वहीं एक अन्य ने कहा कि ‘लोग दो-तीन दिन तक नहीं नहाते हैं ये मैंने देखा है, लेकिन 15 दिन में नहाने वाली बात पहली बार सुन रहा हूं। ये सच में डरावना है।’