इन राशियों के लड़के-लड़कियों की सिक्स्थ सेंस पावर होती है तेज, किसी भी चीज को तुरंत लेते हैं भांप

img

हिंदी ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों की चर्चा कि गयी है और बताया गया है कि  प्रत्येक राशि के कुछ न कुछ खास बात होती है। जो उस राशि के लोगों को अन्य राशि के लोगो से विशेष बनाती है। आज यहां हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि कुछ ऐसी भी राशियाँ होती है जो कि लोगों के बारे में पहले से अंदाजा लग जाता हैं जिनके अंदर में गजब की सिक्स्थ सेंस की पावर होती है। यह लोग किसी के भी मन की बात तुरंत ही जान व भांप लेते हैं। यही कारण है कि अपनी सिक्‍स्‍थ सेंस पावर के कारण यह लोग अपने जीवन में कभी मात नहीं खाते है। यह लोग भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं।

सिक्स्थ सेंस

रजनीगंधा को घर में किस दिशा में रखना चाहिए ताकि जीवन में खुशबू के साथ-साथ कीर्ति भी आए, जानिए

छठी इंद्री को अंग्रेजी में सिक्स्थ सेंस कहा जाता हैं। इसे परामनोविज्ञान का विषय भी माना गया है। दरअसल में यह एक तरह से संवेदी बोध का मामला है। यदि बात परामनोविज्ञान के अनुसार करें तो मस्तिष्क के भीतर कपाल के नीचे एक छिद्र है, उसे ब्रह्मरंध्र कहते हैं, वहीं से सुषुन्मा रीढ़ से होती हुई मूलाधार तक जाती है। सुषुन्मा नाड़ी जुड़ी है सहस्रकार से। इड़ा नाड़ी शरीर के बायीं तरफ स्थित होती है तथा पिंगला नाड़ी दायीं तरफ।और इन्हीं

दोनों के बीच स्थित होती है सिक्स्थ सेंस यह इंद्री सभी के शरीर में सुप्तावस्था में होती है।

इसीलिए आज हम कुछ ऐसी राशियों के बारे में बातें करेंगे  जिसके अंदर गजब की सिंक्सेथ सेंस की पावर होती है। यह लोग किसी के भी मन की बात तुरंत ही जान लेते हैं। यह अपनी सिक्स्थ सेंस की पावर के कारण यह लोग जीवन में कभी मात नहीं खाते।माना जाता है कि यह भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं। तो  चलिए आज जानते है ऐसी ही राशि वालो के बारे में जिनकी सिक्स्थ सेंस बहुत ही कमाल की होती है।

1• धनु राशि: ज्योतिष शास्त्र की माने तो इस राशि के व्यक्ति बहुत ही तेज दिमाग के माने जाते हैं। यह अपनी बुद्धिमानी से सभी को पीछे छोड़ देते हैं।माना जाता है कि राशि के लोगो की सिक्स्थ सेंस की पावर बहुत ही तेज होता है। यह भविष्य में होने वाली चीजों को पहले ही भांप लेते हैं। यह पहले से ही जान लेते है किस व्यक्ति के मन में क्या बात चल रही है उन्हें इन बातों की भी जानकारी हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस राशि के लोगों को मात देना सब के बस की बात नहीं होती है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि इस राशि के लोगो पर गुरु बृहस्पति देव की सदैव खास कृपा बनी रहती है।

2• मीन राशि:ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस राशि के लोगों पर भी गुरु बृहस्पति देव की कृपा विशेष रूप से  रहती हैं। इस राशि के लोग अत्यंत ही बुद्धिमान माने जाते हैं। यह राशि भी अपनी सिक्स्थ सेंस की ताकत से यह पता लगा लेती हैं कि सामने वाले व्यक्ति के मन में क्या चल रहा है। बस इतना ही नहीं इन्हें भविष्य में किस तरह के काम में सफलता मिलगी यह इस बात का भी सही सही अंदाजा यह पहले से ही लगा लेते हैं। जिस के वजह से इनके किसी भी काम में असफल होने के उम्मीद कम रहती हैं।

3• वृश्चिक राशि: ज्योतिष शास्त्र कहता है कि इस राशि के लोग बहुत ही मेहनती और बुद्धिमान किस्म के होते हैं।इस राशि के लोग किसी का भी झूठ तुरंत ही पकड़ लेते हैं। इन्हें मूर्ख  बनाना आसान बात नही हैं। यह जीवन में आने वाली समस्याओ का हल तुरंत ही निकाल लेते हैं। साथ ही साथ भविष्य में होने वाली घटनाओं पर भी इन की नजर रहती है।यदि ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो माना जाता है इनके अंदर दैवीय शक्तियां होती हैं।

वास्तु के अनुसार घर में रखें 5 तरह की मोर की मूर्तियां, सुख संपदा में होगी वृद्धि

Related News