लड़का-लड़की कर रहे थे मारपीट तभी कुछ ऐसा हुआ कि दूसरी महिला की जान पर बन आई

img

बिहार, आरा। बिहार के आरा जिले के अंतर्गत आने वाले नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ पर गुरुवार की सुबह अचानक से गोली चलने से एक महिला जख्मी हो गई। गोली महिला के दाएं पैर को छूते हुए बाएं पैर के जांघ में लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी। जख्मी महिला कोईलवर थाना क्षेत्र के पचैना बाजार गांव निवासी रामदयाल पंडित की 50 वर्षीया पत्नी रामावती देवी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Boys and girls fighting

जख्मी महिला ने बताया कि उनकी बेटी गुड़िया के बेटे की तबीयत खराब थी। ऐसे में वह बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराई थी। इसके बाद वे नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ पर स्थित अपने ननद के घर आई थी। वह जैसे ही ऑटो से उतर कर चंदवा मोड़ पर अपनी ननद के घर जा रही थी तभी रास्ते में एक लड़का एक लड़की आपस में मारपीट कर रहे थे।

उस दौरान एक युवक ने हथियार फायरिंग कर दी और उसे गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि लड़का चरपोखरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है जबकि लड़की नवादा थाने पहुंच गई है। वह चंदवा मोड़ के पास एक शोरुम में काम करती है।

Related News