धोनी को लेकर ब्रावो ने बनाया नया गाना, आपने सुना क्या

img

नई दिल्ली ॥ वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने अपने नए गाने की एक झलक फैन्स के साथ साझा की है। ये गीत ऑलराउंडर क्रिकेटर ब्रावो ने CSK के कप्तान धोनी के लिए बनाया है।

Dhoni CSK

ऑलराउंडर खिलाड़ी ब्रावो ने अपने ऑधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स से गाने के वीडियो का एक टीजर शेयर किया है। ब्रावो इससे पहले भी कई गाने बना चुके हैं। उनका गाना ‘चैंपियन’ तो पूरी दुनिया में फेमस में हुआ था। अपने म्यूजिक के लिए ड्वेन ब्रावो को डीजे ब्रावो के नाम से भी जाना जाता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए ड्वेन ब्रावो ने कहा, ”ये मेरे नए गाने का सैंपल है, जिसे में तैयार कर रहा हूं। ये गीत मेरे भाई महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर है।” धोनी और ब्रावो बीते बहुत वक्त से इंडियन प्रिमियर में एक साथ खेल रहे हैं। दोनों CSK का हिस्सा है। सीएसके ने इस वीडियो को ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से शेयर करते हुए कैप्शन दिया- चैंपियन डीजे ब्रावो का अगला गाना, उनके ब्रदर…. उनके ब्रदर फ्रॉम अनदर मदर… महेंद्र सिंह धोनी… नंबर- 7।

पढि़ए-शाहिद अफरीदी ने बताया उस बल्लेबाज का नाम, जिसे गेंद करते हुए कांपते थे हाथ

Related News