EidAlAdha : PM Modi ने दी ईद की बधाई, देखिए विभिन्न शहरों में नमाज के Photo-Video

img

EidAlAdha: बकरीद के त्योहार को ईद कुर्बान, ईद-उल अजहा या कुर्बान बयारामी भी कहा जाता है। आज पूरे देश में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। बता दें कि सुबह से ही बकरीद की रौनक है और हो भी क्यों न जो त्योहार ही महत्वपूर्ण जो है। इस शुभ अवसर पर विभिन्न शहरों में नमाज पढ़ी जा रही है।

eid

दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भी नमाजियों ने नमाज पढ़ी और अमन शांति की दुआ की। EidAlAdha या बकरीद का त्योहार रमजान के 70 दिन बाद मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ईद के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। वहीं उदयपुर और अमरावती की घटनाओं को देखते हुए इन शहरों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ही प्रशासन ने शांति की अपील की है। नीचे देखिए नमाज के फोटो वीडियो

मीठी ईद के बाद ईद उल अजहा या बकरीद इस्लाम में दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। बकरीद भी पूरी दुनिया में मनाई जाती है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने में EidAlAdha का त्योहार आता है।। इस दिन नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी दी जाती है। बकरीद के त्योहार को बकरीद, ईद कुर्बान, ईद-उल अजहा या कुर्बान बयारामी भी कहा जाता है।

असम: सिजुबरी ईदगाह, गुवाहाटी में EidAlAdha के अवसर जुटे लोग

asamm eid

अहमदाबाद की जामा मस्जिद में विशेष नमाज पढ़ी गई

ahamdabad eid

दिल्ली की जामा मस्जिद में पढ़ी गई विशेष नमाज

delhi eid

भोपाल: #EIDIADHA के अवसर पर ताज-अल-मस्जिद में नमाज पढ़ी गई

UP Gov CM Yogi : ऐसे लोगों को जबरन रिटायर करने जा रही योगी सरकार, यूपी के राज्य कर्मचारियों में हाहाकार, जानें कब

Related News