भाईयों ने की धोखाधड़ी, तंग आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

img

मध्य प्रदेश।। राज्य के इंदौर जिले के 37 साल के लोकेश भालसे की आत्महत्या के मामले में  पुलिस ने उसके भाई कमलेश व रितेश के विरूद्ध सुसाइड के लिए मजबूर करने की कंप्लेन दर्ज की है। आरोपियों ने मृतक को पैतृक संपत्ति से धोखाधड़ी कर हिस्सा देने से इंकार कर दिया था।

CRIME

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चित्राबाग में रहने वाले लोकेश पुत्र राजाराम भालसे ने पिछले वर्ष 2021 के 13 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी वंदना के स्टेटमेंट लिए तो कमलेश व रितेश पर जुल्म-ज्यादती करने का आरोप लगाया।

मृतक की पत्नी ने कहा कि उनका भावना नगर में पैतृक मकान है। देवर रितेश-कमलेश ने लोकेश को इस घर का बंटवारा देने से इंकरा कर दिया। दोनों भाईयों ने मृतक को पैतृक घर से बेदखल (निष्कासित) कर दिया। इससे परेशान होकर लोकेश ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की और वाइफ व पिता के स्टेटमेंट लिए।

युवक ने एक सुसाइड पत्र भी लिखा था। उसमें भी उसने दोनों भाईयों पर इल्जाम लगाए और मकान का बंटवारा न करने की बात लिखी।

Related News