बजट 2020 आने के बाद से राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है. जिसके बाद सभी राजनीतिक पार्टियां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस बजट के लिए घेर रहे हैं. आपको बता दें कि अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के शनिवार को संसद में बजट पेश करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बजट पर निशाना साधा है।
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की बजट से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इसके साथ एक बार फिर सौतेला व्यवहार किया गया है। केजरीवाल ने भाजपा की प्राथमिकताओं में दिल्ली शामिल नहीं, लोग उसे वोट क्यों दें।बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश किया।
ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ ÓñòÓÑï Óñ¼Óñ£Óñƒ Óñ©ÓÑç Óñ¼Óñ╣ÓÑüÓññ ÓñëÓñ«ÓÑìÓñ«ÓÑÇÓñªÓÑçÓñé ÓñÑÓÑÇÓÑñ Óñ▓ÓÑçÓñòÓñ┐Óñ¿ ÓñÅÓñò Óñ¼Óñ¥Óñ░ Óñ½Óñ┐Óñ░ ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ ÓñÁÓñ¥Óñ▓ÓÑïÓñé ÓñòÓÑç Óñ©Óñ¥ÓñÑ Óñ©ÓÑîÓññÓÑçÓñ▓Óñ¥ ÓñÁÓÑìÓñ»ÓñÁÓñ╣Óñ¥Óñ░ Óñ╣ÓÑüÓñåÓÑñ ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ Óñ¡Óñ¥Óñ£Óñ¬Óñ¥ ÓñòÓÑç Óñ¬ÓÑìÓñ░Óñ¥ÓñÑÓñ«Óñ┐ÓñòÓññÓñ¥Óñô Óñ«ÓÑçÓñé ÓñåÓññÓñ¥ Óñ╣ÓÑÇ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé, ÓññÓÑï ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ ÓñÁÓñ¥Óñ▓ÓÑç Óñ¡Óñ¥Óñ£Óñ¬Óñ¥ ÓñòÓÑï ÓñÁÓÑïÓñƒ ÓñòÓÑìÓñ»ÓÑïÓñé ÓñªÓÑç? Óñ©ÓñÁÓñ¥Óñ▓ Óñ»ÓÑç Óñ¡ÓÑÇ Óñ╣ÓÑê ÓñòÓÑÇ ÓñÜÓÑüÓñ¿Óñ¥ÓñÁ Óñ©ÓÑç Óñ¬Óñ╣Óñ▓ÓÑç Óñ╣ÓÑÇ Óñ£Óñ¼ Óñ¡Óñ¥Óñ£Óñ¬Óñ¥ ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ ÓñòÓÑï Óñ¿Óñ┐Óñ░Óñ¥Óñ ÓñòÓñ░ Óñ░Óñ╣ÓÑÇ Óñ╣ÓÑê ÓññÓÑï ÓñÜÓÑüÓñ¿Óñ¥ÓñÁ ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñª ÓñàÓñ¬Óñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥ÓñªÓÑç Óñ¿Óñ┐Óñ¡Óñ¥ÓñÅÓñùÓÑÇ?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 1, 2020
गौरतलब है कि वित्त मंत्री ने घोषणा की कि शिक्षकों, नर्सों, पराचिकित्सा कर्मी और सेवा प्रदाताओं के कौशल में सुधार और अनुरूपता लाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, पेशेवर निकायों के साथ मिलकर विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करेंगे।
एकल खिड़की वाले ई-लॉजिस्टिक्स बाजार का गठन करने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने तथा एमएसएमई को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिये जल्दी ही एक राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति लायी जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में 2020-21 का आम बजट पेश करते हुए कहा, ”राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति जल्दी ही जारी की जाएगी।’ उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नीति में केंद्र सरकार, राज्य सरकारों तथा प्रमुख नियामकों की भूमिकाएं स्पष्ट की जाएंगी। वहीं, आम बजट 2020-21 पेश करते हुए फर्नीचर और फुटवियर के आयात पर शुल्क बढ़ाने का सरकार ने प्रस्ताव किया।