मुंबई इंडियंस छोड़ने को लेकर बुमराह ने कह दी इतनी बड़ी बात, विराट कोहली भी होंगे हैरान

img

नई दिल्ली॥ IPL की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी दिवाली के रंग में रंग चुके हैं। फ्रेंचाइजी टीम के मालिक अंबानी परिवार की तरफ से टीम के सदस्यों को लिए दिवाली की पार्टी रखी गई। इस पार्टी में टीम कप्तान समेत सभी स्टार खिलाड़ी नजर आए लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं दिखे। दिवाली के मौके पर अंबानी परिवार ने मुंबई इंडियंस की टीम के सदस्यों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था।

मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी एक तस्वीर शेयर की गई, लेकिन फोटो से टीम के एक अहम खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह गायब दिखे। बस फिर क्या था। मुंबई इंडियंस के एक फैन ने सवाल उठाया कि क्या बुमराह टीम छोड़कर चिर प्रतिद्वंद्वि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जुड़ने जा रहे हैं? इस पर मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी जवाब देने में देरी नहीं की गई।

पढि़ए-सचिन का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा, सिर्फ 4 कदम दूर रिकॉर्ड से!

इसके बाद अब बुमराह भी सामने आकर इस बात को खंटित कर चुके हैं कि वे मुंबई का साथ नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मैं अभी तकलीफ में हूँ इसलिए आराम फार्मा रहा हूँ। मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने की कोई रीजन नहीं है आपलोग परेशान मत हो मैं MI के साथ हूँ, और फिलहाल आरसीबी ज्वाइन करने का कोई इरादा नहीं है। बुमराह के इस बयान के बाद कोहली भी हैरान होंगे।

एक सूत्र ने कहा, “बुमराह की पीठ की तकलीफ अच्छे से ठीक हो रही है। उन्होंने दौड़ना और हल्का वॉर्मअप करना शुरू कर दिया है। नितिन के मार्गदर्शन में उनकी जांच की जाएगी। इस मामले में भी चीजें उसी रफ्तार से आगे बढ़ रही है जैसा कि स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाकी मामलों में बढ़ती है। यह अपने-आप ठीक हो जाती है।”

Related News