दीपावली से ठीक पहले अब ये लोग हो जाएंगे मालामाल, मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

img

केन्द्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 2019-2020 के लिए उत्पादकता लिंक्ड बोनस और गैर उत्पादकता लिंक बोनस को मंजूरी दी है। बोनस की घोषणा से कुल 30.67 लाख गैर-राजपत्रित कर्मचारी लाभान्वित होंगे और इसपर 3,737 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय होगा।

Modi monay

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में उक्त आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। केन्द्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार के केन्द्रीय कर्मचारियों को दिए गए बोनस से बाजार में मांग बढ़ेगी और देश के मध्यम वर्ग के हाथ में पैसा आएगा। उन्होंने बताया कि सभी को एक बार में प्रत्यक्ष नकद हस्तांतरण व्यवस्था के तहत दशहरे से पहले बोनस मिल जाएगा।

उन्होंने कहा कि उक्त फैसले से केन्द्र सरकार के वाणिज्यक संस्थानों के 17 लाख कर्मचारी लाभांवित होंगे और इसपर 2791 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 13 लाख कर्मचारियों को गैर उत्पादकता लिंक बोनस दिया जाएगा जिस पर 906 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Related News