कैबिनेट का फैसला: लखनऊ में जल्द बनेगा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, Deputy CM ने दी जानकारी

img

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को यानी आज कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिये गए। बैठक के उपरांत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने फैसलों की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि लखनऊ के सरोजिनी नगर में एनसीडीसी नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के लिए 30 वर्ष के लिए 2.5 एकड़ जमीन प्रदान करने पर मुहर लगी है। इसके साथ ही 25 फीसदी लैब असिस्टेंट प्रमोशन और 75 फीसदी लैब असिस्टेंट सीधी भर्ती से होंगे। उन्होंने कहा नियमावली में संसोधन करने पर फैसला हुआ है।

CABINET MEETING

कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी देते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि केजीएमयू में पुराने जर्जर आवासों के ध्वस्तीकरण से आय अर्जन को बट्टे खाते में डालने को कैबिनेट की मंजूरी मिल गयी है।

उन्होंने कहा कि बैठक में गोपन विभाग में अपर मुख्य सचिव पद स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इंसास रायफल खरीद को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही पर्यटन विभाग के भी चार प्रस्ताव मंज़ूर किये गये हैं। इनमें भागीरथी में विकास कार्य, आगरा मथुरा प्रयागराज में हैलिपोर्ट का विकास होगा। लखनऊ के रमाबाई स्थल में पक्का हेलीपैड बनाया जायेगा। इस हेलीपैड के बन जाने के बाद यहां प्राइवेट लैंडिंग की जा सकेगी।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनट की मीटिंग में निर्णय लिया है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा पुखराया बिंदकी राजमार्ग का चौड़ीकरण कराया जायेगा। 42 किमी के 1136.45 करोड़ की लागत से पीपीपी मॉडल पर चौड़ीकरण होगा।

Related News