क्या गिरिराज सिंह को मिल सकता है बड़ा झटका, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया तलब

img

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार दूसरी वजह से मीडिया की सुर्ख़ियों में आ गए हैं. आपको बता दें कि इस बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समन जारी किया गया है। हाल ही में कई विवादित बयान देने वाले गिरिराज सिंह को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तलब किया है।


गौरतलब है कि समाचार एजेंसी एएनआई ने इस बात की जानकारी दी है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में दिए गए विवादित बयानों को लेकर गिरिराज सिंह को समन जारी किया है। बता दें कि दिल्ली चुनाव के वक्त गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग को लेकर कहा था कि यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके कहाथा कि यह शाहीन बाग़ अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड में मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद हुआ। ये सुसाइड बॉम्ब नहीं तो और क्या है। अगर भारत को बचाना है तो ये सुसाइड बॉम्ब, खिलाफत आंदोलन 2 से देश को सजल करना होगा।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को मिली बड़ी सफलता, पकड़ी 2000 करोड़ रु से ज्यादा की अवैध सम्पत्ति

Related News