CDS Chopper Crash: राजनाथ सिंह आज संसद को देंगे जानकारी, वायुसेना प्रमुख ने किया घटनास्थल का दौरा

img

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना(CDS Chopper Crash) पर संसद के दोनों सदनों में एक बयान देंगे, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत सहित 13 लोगों की जान चली गई थी। रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी है कि मंत्री राज्यसभा में सुबह 11.30 बजे और लोकसभा में दोपहर 12.15 बजे बयान देंगे.

इस बीच, भारतीय वायु सेना (IAF) के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी गुरुवार सुबह दुर्घटनास्थल(CDS Chopper Crash) पर पहुंचे। आपको बता दें कि वायुसेना प्रमुख राज्य के पुलिस महानिदेशक सी सिलेंद्र बाबू के साथ तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में कुन्नूर के पास दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। IAF ने बुधवार शाम को IAF Mi-17V5 हेलीकॉप्टर में सवार जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों के निधन की पुष्टि की थी।

भारत के पहले सीडीएस जनरल रावत, स्टाफ कोर्स के संकाय और छात्र अधिकारियों को संबोधित करने के लिए वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के दौरे पर थे, जब उनका हेलिकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त(CDS Chopper Crash) हो गया। जनरल रावत को 31 दिसंबर, 2019 को भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने पहले जनवरी 2017 से दिसंबर 2019 तक सेनाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। उन्हें दिसंबर 1978 में भारतीय सेना में शामिल किया गया था।

Related News