Chanakya Niti: तनाव और विवाद से रहना चाहते हैं दूर, तो जरूर अपनाएं चाणक्य की इन नीतियों को

img

चाणक्य नीति (Chanakya Niti) हर व्यक्ति को जीवन में सफल बनने के लिए प्रेरित करती है। चाणक्य नीति व्यक्ति को सही और गलत का अंतर भी समझाती है। चाणक्य का स्थान भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में है। आचार्य चाणक्य अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, कूटनीति शास्त्र और समाज शास्त्र आदि विषयों के ज्ञाता थे। चाणक्य नीति में बताया गया है कि अगर व्यक्ति तनाव और विवाद से दूर रहे तो उसकी सफलता की संभावना कितनी अधिक बढ़ जाती है। चाणक्य नीति के अनुसार तनाव और विवाद से दूर रहने वाले व्यक्ति बड़ी आसानी से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है।

ACHARYA CHANKYA- Chanakya Niti

लोभ कभी न करें (Chanakya Niti)

चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार मनुष्य को लालच नहीं करना चाहिए। लोभ की वजह से व्यक्ति स्वार्थी बन जाता है और अवगुणों को अपनाता है। लोभ से व्यक्ति हमेशा तनाव में रहता है। लोभ करने वाला व्यक्ति कभी संतुष्ट नहीं रहता है। अधिक पाने की चाहत में व तनाव में रहता है।

गुस्सा न करें

चाणक्य नीति (Chanakya Niti) कहती है कि गुस्सा तनाव और विवाद का वजह है। गुस्सा करने से नुकसान हो सकता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि क्रोध करने वाले व्यक्ति से भी दूरी बनाकर कर रखनी चाहिए। क्रोध गुणों को भी नष्ट कर देता है।

घमंड से दूर रहें (Chanakya Niti)

चाणक्य नीति में कहा गया है कि व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए। ये एक ऐसा अवगुण है जो इंसान की प्रतिभा को भी नष्ट कर देता है। घमंड करने वालों से लक्ष्मी जी भी नाराज रहती हैं। अहंकार तनाव और विवाद के साथ क्रोध को भी बढ़ाता है। (Chanakya Niti)

कृषि कानूनों के निरस्त होने की घोषणा के बाद किसानों ने रखी ये नई मांग, कहा- जान गंवाने वाले 750 किसानों…

बॉलीवुड गलियारा: इस मिस्ट्री मैन को डेट कर रही हैं अमिताभ की लाडली नातिन नव्या नवेली!

Chandra Grahan 2021: साल का आखिरी चंद्रग्रहण जारी, जाने कब होगा समाप्त

Related News