Chanakya Niti: ऐसे व्यक्ति से भूलकर भी नहीं करना चाहिए विवाह, वरना बर्बाद जाता है जीवन

img

भारत में महान विद्वानों में शुमार आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी प्रासंगिक है। माना जाता है कि चाणक्य की नीतियों का पालन करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी असफल नहीं होता। उन्होंने अपने नीति शास्त्र में विवाह को लेकर भी कुछ बातें बताई हैं जिनका पालन करने से वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है। आइए जानते हैं क्या हैं वे नीतियां।

Chanakya Niti

1- चाणक्य कहते हैं कि धैर्य रखने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है। ऐसे में शादी हमेशा धैर्यवान व्यक्ति से करनी चाहिए। वे कहते हैं कि जिस व्यक्ति में धैर्य न हो उससे कतई विवाह नहीं करना चाहिए।

2- जीवन में संतोष रखने वाले व्यक्ति से शादी करने से भाग्योदय होता है। वे कहते हैं कि ऐसा व्यक्ति हर परिस्थिति में अपने पार्टनर का साथ निभाता है।

3- चाणक्य नीति में कहा गया है कि व्यक्ति को हमेशा मधुर वचन बोलना चाहिए। मधुर वचन बोलने वाले इंसान से विवाह करने से किस्मत बदल जाती है। ऐसा व्यक्ति घर के माहौल हमेशा खुशनुमा बनाये रखता है। अशब्द बोलने वाले व्यक्ति से कभी भी विवाह नहीं करना चाहिए।

4-  इंसान का व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति बात-बात पर क्रोध करता हो उससे कभी भी विवाह नहीं करना चाहिए। क्रोधी व्यक्ति से विवाह करने से वैवाहिक जीवन में में परेशानियां आ सकती हैं।

5- चाणक्य कहते हैं कि धार्मिक विचारों वाले व्यक्ति से शादी करने से किस्मत खुल जाती है। वे कहते हैं कि जिस घर में नित्य नियम पूजा- पाठ होता है वहां पर हमेशा भगवान का वास होता है। ऐसे घरों में किसी भी तरह की समस्या नहीं आती हैं।

Related News