Chanakya Niti: घर में हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, बस रखना होगा इन बातों का ध्यान

img

हिन्दू धर्म शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी बताया गया है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी मेहरबान होती हैं। उसके घर में कभी भी धन-संपदा की कमी नहीं होती। अन्न भंडार हमेशा भरा रहता है। लेकिन अगर लक्ष्मी जी रूठ जाएं तो व्यक्ति का पूरा जीवन गरीबी में बीतता और घर में तनाव का माहौल क्रिएट हो जाता है। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में भी कुछ ऐसी ही चीजें बताई गयी हैं जिन्हें फॉलो करके हर कोई माँ लक्ष्मी की कृपा पा सकता है।

 Chanakya Niti

 

1- चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में कहा गया है कि मूर्खों से बहस कर खुद को बुद्धिमान साबित करने या उनसे प्रशंसा सुनने से अच्छा होता है कि किसी ज्ञानी की डांट सुन ली जाए क्योंकि उसकी डांट से भी काफी कुछ सिखने को मिलता है। आचार्य चाणक्य का मानना था कि जिस घर में ज्ञानियों की कदर होती है। उन्हें मान सम्मान दिया जाता है। वहां मां लक्ष्मी खुद चलकर आती हैं और घर में बरकत होने लगती है।

2- जिस घर में अन्न भंडारण सही ढंग से किया जाता है और गरीब असहायों की मदद की जाती है। वहां हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है। जरूरतमंदों की मदद, अन्न का सम्मान और पशु पक्षियों को दाना खिलाने वालों के घर भी जबरदस्त तरक्की करता है। उस घर में रहने वालों को कभी भी आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। (Chanakya Niti)

3- घर की महिलाओं को लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है, जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है। पति और पत्नी के बीच आदर भाव होता है। वहां हमेशा लक्ष्मी का वास बना रहता है। (Chanakya Niti)

4- आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) कहते हैं कि जिस घर में गलत तरीके से धन कमाया जाता है वहां बहुत दिनों तक मां लक्ष्मी नहीं रूकती और और धीरे-धीरे आर्थिक समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में कभी भी गलत तरीके से धन नहीं कमाना चाहिए।

11 साल की बेटी ने पिता से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, इस तरह से दिया काम को अंजाम

Related News