Chanakya Niti: इन चीजों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए पैर, छिन जाती हैं खुशियां

img

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) की गिनती सर्वश्रेष्ठ विद्वानों में होती है। माना जाता है कि चाणक्य के विचारों का पालन करके कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को सुखमय बना सकता है। उनके विचारों से जीवन में शांति और सफलता भी आती है। चाणक्य ने कई शास्त्रों की रचना की थी, जिसका अनुसरण लोग आज भी करते हैं। उन्होंने अपनी नीतियों में व्यक्ति को लक्ष्य प्राप्ति के मार्ग के बारे में बताया है। साथ ही बहुत सी ऐसी बातों को भी समझाया है, जो रोजमर्रा के जीवन में उपयोगी होती है।

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने एक नीति ग्रंथ में बताया है कि किन चीजों को पैर लगाना गलत होता है और उन्हें पैर लगाने से जीवन में बर्बादी आने लगती है। आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी चीजें हैं।

अग्नि

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) कहते हैं कि अग्नि को पैर लगाना अशुभ होता है। अग्नि देवता की पूजा की जाती है। ऐसे में उन्हें पैर लगाने से अशुभ फल मिलने लगता है।

बुजुर्ग

धार्मिक शास्त्रों में भी कहा गया है कि अपने से बड़े बजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। पैर छूकर उनका आशर्वाद लेना चाहिए लेकिन गलती से भी उन्हें पैर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से पाप लगता है। चाणक्य  (Chanakya Niti) कहते हैं कि जिस घर में बड़ों का सम्मान नहीं होता वहां कभी भी सुख-समृद्धि नहीं आती है। ऐसे घर में मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं।

गुरू

धार्मिक ग्रंथों में गुरू को माता-पिता से भी ऊपर का दर्जा दिया गया। गुरुओं का अनादर भगवान के अनादर के समान माना गया है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को सदैव अपने गुरु का आदर करना चाहिए और उनके पैरा छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

कन्या

हिंदू धर्म में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना गया है। चाणक्य कहते हैं कि कन्या को पैर लगाना या पैर से छूना देवी को पैर लगाने जैसा है। अगर गलती से भी कन्या के पैर लग जाए,तो तुंरत माफी मांग लेनी चाहिए। ऐसा न करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। (Chanakya Niti)

गाय

गाय को भी हिंदू धर्म में पूजनीय माना गया है। ऐसे में गाय को पैर लगाना भी पाप का भागीदार बनना है। चाणक्य कहते हैं कि घर के बाहर गाय के आने पर उसे मारकर न भगाएं.बल्कि उसे रोटी देकर गाय के पैर छुएं और उसका आशीर्वाद लें। (Chanakya Niti)

Weight Loss: इन टिप्स से घटाएं वजन, नहीं पड़ेगी जिम जाने की जरूरत

Nakali Kali Mirch बनाने वालों को पुलिस ने धर दबोचा, बैंगलोर से सीख कर आये थे काम

Related News