Chandra Dev की कृपा इस राशि पर बनी रहती है हमेशा, जातक होते हैं साहसी और सुंदर

img

हिन्दू पंचांग में कुल नौ ग्रह है। सभी ग्रहों का अपना अलग महत्व है। इन ग्रहों का व्यक्ति के जीवन पर भी अनुकूल या प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक चंद्र देव (Chandra Dev) भी नौ ग्रहों में से एक हैं। हिन्दू धर्म में चंद्र देव को मन, माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आँख, छाती आदि का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्रमा कर्क राशि और रोहिणी, हस्त और श्रवण नक्षत्र के स्वामी हैं।

Chandra Dev

चंद्र देव (Chandra Dev) की गति सभी ग्रहों में सबसे तेज होती है। चंद्रमा मात्र सवा दो दिनों में राशि परिवर्तन कर एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करने लगते हैं। चंद्रमा के शुभ प्रभाव से व्यक्ति आकर्षक और सुंदर होता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चन्द्रमा की एक राशि पर विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं वह भाग्यशाली राशि कौन सी है जिस पर चंद्र देव की विशेष कृपा होती है।

कर्क राशि (Chandra Dev)

चंद्रदेव (Chandra Dev) कर्क राशि के स्वामी हैं। यही वजह है कि इस राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा होती है। कर्क राशि के जातक साहसी स्वभाव के होते हैं। दिखने में बेहद सुंदर और आर्कषक होते हैं। ये लोग मानसिक रूप से भी बहुत मजबूत होते हैं। इन लोगों में आत्मविश्वास भरपूर होता है।

इस राशि के लोग अपने परिवार के सदस्यों का विशेष ख्याल रखते हैं। साथ ही यह विनम्र स्वभाव के स्वामी होते हैं। ये लोग शांति से रहना पसंद करते हैं और वाद-विवाद से दूर रहते है। कर्क राशि के लोग ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं। इन लोगों पर आंख बंद कर भरोसा किया जा सकता है। ये लोग दूसरों की खुशी और जरूरतों का पूरा ध्यान रखते हैं। ये लोग स्वतंत्रता प्रेमी होती हैं। अपने स्वभाव की वजह से ये लोग सबके दिलों पर राज करते हैं। (Chandra Dev)

Vastu Tips: मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो अपनाएं वास्तु के ये 10 आसान टिप्स

Related News