Chandra Grahan 2022: राशि के अनुसार जानें आपके लिए कैसा रहेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

img

साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई दिन सोमवार को लगेगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को प्रमुख खगोलीय घटना के तौर पर देखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में भले ही नहीं दिखाई देगा लेकिन सभी राशियों को प्रभावित करेगा। आइये जानते हैं इस बार चंद्र ग्रहण का राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।

RASHIFAL

मेष राशि

इस राशि के जातक धन के मामले में सावधान रहें। मां की सेहत का ध्यान रखें। कर्ज लेने से परहेज करें। अति उत्साह से नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि

भ्रम की स्थिति की वजह से महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मुश्किल आ सकती है। इस दिन तनाव लेने से बचें। मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण शुभ फल दायी है। उन्हें उनके परिश्रम का फल मिलेगा। धन के मामले में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। यात्रा करने और वाहन चलाने से परहेज करें।

कर्क राशि

संतान की सेहत को लेकर चिंता होने की आशंका है। धन का व्यय हो सकता है। आय से अधिक खर्च बढ़ने से तनाव होने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

तनाव और भ्रम की स्थिति से दूर रहने की कोशिश करें। धन की हानि होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। विवाद से बचें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को अज्ञात भय हो सकता है। प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें। जॉब और करियर में मुश्किल आ सकती है। सावधान रहें।

तुला राशि

अधिक उत्साह नुकसान पहुंचा सकता है। धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार में बड़े भाइयों से संबंध प्रभावित हो सकते हैं। वाणी दोष से बचें।

वृश्चिक राशि

मन में नकारात्मक विचार न आने दें। सोच समझ कर धन खर्च करें। विवाद आदि से भी दूर रहें। इस दिन धन, सेहत और संबंधों के मामले में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से विवाद न करें।

धनु राशि

गलत कार्यों से दूर रहें अन्यथा अपयश मिल सकता है जिससे छवि को खराब हो सकती है। आचरण पर विशेष ध्यान दें और मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि देव है और इस समय इस राशि पर शनि साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में आपको चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। धन का लेनदेन करने में जल्दबाजी न करें। कोई भी कार्य करते समय धैर्य बनाएं रखें।

कुंभ राशि

सेहत के मामले में किसी की तरह की लापरवाही न बरतें। साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान दें। आय के संसाधन विकसित करने में कुछ समय के लिए मुश्किल आ सकती है इसलिए धैर्य बनाए रखें।

मीन राशि

मानसिक तनाव हो सकता है इसलिए सतर्क रहें। अहंकार न करें। लोगों की मदद करना शुभ फलदायी होगा। मन और दिमाग का संतुलन बनाने का प्रयास करें।

Related News