अब इस राज्य के मुख्यमंत्री को बदलने की चल रही तैयारी! 20 विधायक पहुंचे दिल्ली, इनको मिली UP की ज़िम्मेदारी

img

पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में प्रदेश के मुखिया को बदलने की अटकलें तेज़ हो गई हैं, आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के लगभग 20 विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। सियासी गलियारों में इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, रायपुर में बघेल ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के दिल्ली दौरे को राजनीति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों के कहीं जाने पर कोई रोक नहीं है। वे सभी स्वतंत्र हैं। बता दें कि भूपेश बघेल ने कहा, “यह कोई राजनीतिक घटनाक्रम नहीं है। वे दिल्ली का दौरा करेंगे और फिर लौट आएंगे।” आपको बता दें दि बघेल की यह टिप्पणी छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना पर अटकलों के बीच आई है, जहां कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव मुख्यमंत्री पद के लिए होड़ में हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में डेरा डाले विधायक बृहस्पत सिंह ने शनिवार को दोहराया कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने दावा किया सरकार बघेल के नेतृत्व में अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में मौजूद विधायकों ने गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

Related News