छठ पर्व: दिल्ली से बिहार के लिए आज से रवाना होंगी ये दो स्पेशल ट्रेनें, यहां जानें पूरा शेड्यूल

img

नई दिल्ली। दिवाली के बाद अब छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। त्योहारों सीजन में आने-जानें वालों को दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। छठ पर्व के लिए भी रेलवे ने दो त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जो दिल्ली से बिहार जाएंगी।

SPECIAL TRAIN

रेलवे में में मिली जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली से जयनगर त्योहार एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (04552) आज (सोमवार) यानी 08 नवंबर को 13:30 बजे खुलेगी। ये ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी और रात 8 बजे कानपुर पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद आगे के लिए प्रस्थान करेगी। रात 22:35 बजे प्रयागराज जंक्शनपर पहुंचेगी, जहां पर भी ये ट्रेन पांच मिनट तक रुकेगी। इसके बाद, देर रात एक बजे ट्रेन दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंचेगी। इसके बाद ये बक्सर, आरा, समस्तीपुर होते हुए 11:15 बजे जयनगर पहुंचेगी।

 

वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन आनंद विहार (ट) से भागलपुर जाएगी। ये ट्रेन दोपहर तीन बजे खुलेगी। यह ट्रेन शाम छह बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और फिर शाम 7:50 बजे बरेली पर रुकेगी। इसके बाद रात 11:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ये ट्रेन रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी होते हुए दोपहर सवा एक बजे भागलपुर पहुंच जाएगी। रेलवे ने इन दो स्पेशल ट्रेनों के चलने की जानकारी ट्वीट के जरिए से दी है। नॉर्दन रेलवे ने ट्वीट किया, ”रेल यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा निम्नलिखित त्यौहार विशेष रेलगाड़ियां नीचे दर्शायी गई समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएंगी।’

Related News