महिला पुलिस कर्मियों के लिए मुख्यमंत्री योगी ने शुरू किया ये, 180 दिनों तक॰॰॰

img

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यालय के नगर कोतवाली में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बनाए गए मॉडर्न महिला हेल्प डेस्क का शुक्रवार को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा स्वावलंबन तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है।

cm up yogi adityanath

6 महीने यानी 180 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जनपद के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। वही नगर कोतवाली में मॉडर्न हेल्प डेस्क बनाया गया है।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने महिलाओं व बेटियों को सुरक्षा के उपाय बताए और उन्हे पुलिस हेल्पलाइन के विभिन्न नंबरों की जानकारी भी दी। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत ताइक्वांडो एसोशियशन की छात्राओं ने नारी अबला नहीं सबला है नाटक के साथ बेटियों को जागरूक किया। इन बेटियों ने आत्मरक्षा के लिए कई करतब भी दिखाए।

कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा 18 महिला सिपाहियों व 10 समाजसेवी बेटियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं बेटियों को जागरूक करने के लिए हरी झंडी दिखाकर पिंक रैली को रवाना किया गया।

इस संबंध में देवी पाटन मंडल के डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 17 अक्तूबर को बलरामपुर से मिशन शक्ति का आगाज किया था। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने गोंडा के नगर कोतवाली मे बनाए गए मार्डन महिला हेल्प डेस्क का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। मिशन शक्ति अभियान एंटी रोमियो स्क्वायड का ही विस्तृत रूप है। जिसमें महिलाओं से संबंधित अपराधों पर प्रभावी और त्वरित कार्रवाई की जायेगी। वहीं महिलाओं मे आत्मविश्वास जगाने के लिए महिला पुलिस कर्मियों द्वारा पिंक रैली भी निकाली गई है।

Related News