बिहार में लगा इतने दिनों का लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा

img

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद आगामी 15 मई तक प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का निर्देश दे दिया है। हालांकि, यह आदेश आज कितने बजे से लागू होगा, यह अभी साफ नहीं है। लॉकडाउन की गाइडलाइंस भी अभी जारी नहीं की गई हैं।

nitish

ट्वीट-फेसबुक के माध्यम से इसकी जानकारी दी

सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार सुबह 11 बजे दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी सहित तमाम आला अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सोशल मीडिया (ट्वीट-फेसबुक) के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोमवार को  सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके विस्तृत मार्ग निर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है।

Related News