‘सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’ के नारों के साथ बच्चों ने निकाली रैली

img

महराजगंज।।  महाराजगंज जिले में छठे चरण के चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर प्रशासन जागरूक है। प्रशासन द्वारा आए दिन तरह तरह के गोष्टी का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक मतदान हो सके। शुक्रवार को महाराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के विभिन्न स्कूल के छात्र / छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली अपने – अपने विद्यालय से पनियरा कस्बा होते हुए ब्लॉक तक गए।

sara kaam chod do sabase pahale vote do

पनियरा के राजकीय इंटर कॉलेज, पनियरा इंटर कॉलेज, राम कुमार इंटर कॉलेज के छात्र / छात्रों ने नारे व स्लोगन के मध्यम से लोगो को जागरूक किया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामाज्ञा ने कहा कि महाराजगंज जनपद में तीन मार्च को छठे चरण में होने वाले मतदान ने आप सभी लोग जरूर मतदान करें।

पनियरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने कहा कि जागरूकता के अभाव में मतदान काम होता था। लेकिन अब प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चला कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। जिससे लोग जागरूक हो रहे है।

sara kaam chod do sabase pahale vote do

राम कुमार इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बिकेंद्र सिंह ने कहा की मतदान सबका अधिकार है। अपने मतों को बेकार ना जाने दे। अपने मत का उपयोग कर मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में भागीदार बनें।

Related News