China ने फिर दिखाई भारत को गीदड़भभकी, बोला- सीमा पर नहीं होगा कोई बदलाव और अगर युद्ध हुआ तो..

img

नई दिल्ली। भारत-चीन (China) सीमा विवाद को खत्म करने के लिए रविवार को हुई 13राउंड की सैन्य वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकला। दोनों देश के बीच अब भी गतिरोध बरकरार है। इस बीच चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत को हेकड़ी दिखाते हुए विवादित टिप्पणियां की हैं। अख़बार ने धमकी भरे अंदाज में अपने एक लेख में लिखा है, ‘नई दिल्ली को एक बात साफ समझनी होगी कि उसे बॉर्डर अब उस तरह से नहीं मिलेगा जाइए वह चाहता है। अगर भारत युद्ध की शुरुआत करता तो उसे हार का मुंह देखना होगा। चीन (China) किसी भी तरह की राजनीतिक पैंतरेबाज़ी और दबाव की अनदेखी करेगा।’

China border dispute

ग्लोबल टाइम्स ने चीन (China) को भारत से डील करने के लिए दो सुझाव दिए हैं। पहला तो ये कि भारत चाहे कितना भी प्रयास कर ले चीनी क्षेत्र चीन में है और हम इसे कभी भी नहीं छोड़ेंगे। धैर्य रखना तो दूर की बात है। उसने कहा बदलते हालात को देखते हुए चीन को हर तरह के सैन्य संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए लेकिन शांति बनाए रखने का भी पूरा प्रयास करना चाहिए। अखबार ने लिखा कि भारत का रवैया अवसरवादी है।

नई दिल्ली को लगता है कि चीन (China) को भारत की आवश्यकता है क्योंकि बीजिंग और वॉशिंगटन के बीच संबंधों में गिरावट आई है। ऐसे में बीजिंग बॉर्डर मसले पर अपना रुख नरम कर सकता है लेकिन भारत को यह समझने की जरूरत है कि बॉर्डर मसले सभी देशों की गरिमा से जुड़े होते हैं। अखबार ने कहा है कि गलवान घाटी का खूनी संघर्ष इस बात का सबूत है कि कोई भी देश अपनी संप्रभुता की रक्षा करने से पीछे नहीं हटेगा। अगर नई दिल्ली चीन के दृढ़ संकल्प को कम आंकता है तो इससे भारत बेनकाब हो जाएगा।

बड़ी खबर: कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा को लेकर Varun Gandhi का इस तरह का पोस्टर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Related News