दिन दहाड़े नेपाल की सरजमीं पर कब्जा कर चीन ने बना डाला ये, नेपालियों के उड़ गए होश

img

नई दिल्ली॥ इंडिया के साथ सीमा पर विवादों के चलते चीन की सबसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। अब चीन ने नेपाल की भूमि को निगल लिया है। चीन की मित्रता में नेपाल ने अपने सबसे विश्वासपात्र मित्र हिंदुस्तान के विरूद्ध जमकर जहर उगला, तो इंडिया से पंगा लिया। मगर अब चीन ने उसी की भूमि को हड़प लिया।

CHINA NEPAL

नेपाल के साथ चीन की गद्दारी का सबसे ताजा सबूत उत्तराखंड राज्य के पास नेपाली बॉर्डर पर हुमला जिले से मिला है। यहां के लेपचा लिमि क्षेत्र में घुसपैठ कर चीन ने अपनी नौ इमारत तैयार कर ली हैं। चीन की धोखेबाजी से नेपाल में हाहाकार मच गया आनन-फानन में हुमला के सहायक मुख्य जिला अफसर ने 30 अगस्त से 9 सितम्बर तक इस इलाके का निरीक्षण भी किया, जैसे ही उन्होंने अपने देश की भूमि पर चीन का कब्जा देखा उनके होश उड़ गए।

एक ओर प्रधानमंत्री ओली चीन के इशारे पर कार्य कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर चीन नेपाल के कई जिलों पर अपनी गंदी नज़र गड़ाए बैठा है। ये पहली बार नहीं है कि जब चीन ने नेपाल की जमीन निगली है, इससे पहले भी ड्रैगन नेपाल की सरजमी पर अपना अधिकार जमाए हुए है।

नेपाल की इन जगहों पर है चीन की नजर

आपको बात दें कि नेपाल के वो 7 जिले जिस पर चीन अपना बनाना चाह  रहा है, उन जिलों के नाम कुछ इस प्रकार हैं – हुमला, गोरखा, रसुवा, दारचुला, दोलखा, सिंधुपालचौक तथा संखुवासभा है। नेपाल़ के ये सातों जगहों तिब्बत सीमा से सटे हैं और इन जिलों पर चीन का कब्जा और उसकी नापाक साजिशें तेजी से बढ़ रही हैं।

Related News