china denies nasa accusation : नासा ने लगाया चीन पर ये आरोप, कहा-“चांद पर कब्ज़ा कर रहा चीन”

img

china denies nasa accusation

नासा ने दावा किया है कि, चीन (China) चांद (Moon) पर कब्जे की तैयारी कर रहा है। बतादें कि, नासा (NASA) अमेरिकी स्पेस विश्व कि, चर्चीत एजेंसी है और उसी एजेेंसी ने चीन पर ये बड़ा आरोप लगाया है।

nasa

हालाकि इस पर अब अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने चिंता जताई है और चीन को चोतावनी तक दी है। वहीं चीन ने इस चेतावनी को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं आलम ये रहा कि, चीन ने उलटा नासा पर ही फैक्ट्स की अनदेखी और गैर-जिम्मेदाराना बात करने का आरोप लगा दिया। आइए आपको बताते हैं मामले की पूरी डीटेल।

चीन की चांद पर क्या योजना हो सकती है?

रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया कि china ने पिछले एक दशक में अपने स्पेस प्रोग्राम की स्पीड तेज कर दी है। china ने पहली बार 2013 में चांद पर अपना मानवरहित यान उतारा था। उम्मीद है कि 2030 तक वो अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली रॉकेट लॉन्च कर सकता है। हाल ही में चीन के लुनार लैंडर ने चांद पर पानी की खोज की। साथ ही उसके सोर्स का भी पता लगाया। चीन ने अपनी इस खोज की रिपोर्ट Nature Communications जर्नल में पब्लिश की और जानकारी दी।

चीन ने नासा को दिया ये जवाब
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने चीन के स्पेस प्रोग्राम सामान्य और वाजिब बताया है। उन्होंने अमेरिका पर उसे बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा-

यह पहली बार नहीं है जब यूएस नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख ने तथ्यों की अनदेखी की है और चीन के बारे में गैर-जिम्मेदाराना तरीके से बात की है। अमेरिकी पक्ष ने चीन के अंतरिक्ष प्रयासों के खिलाफ हमेशा से अभियान चलाया है। चीन इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों का कड़ा विरोध करता है।

उन्होंने आगे कहा कि चीन ने हमेशा बाहरी अंतरिक्ष में मानवता के लिए साझा भविष्य के निर्माण को बढ़ावा दिया है और हथियारों से लैस करने का विरोध किया है। बता दें नासा अपने आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत 2024 में चांद में एक क्रू मिशन भेजने और 2025 तक चंद्र दक्षिणी ध्रुव के पास एक क्रू लैंडिंग करने की योजना बना रहा है।

bollywood/Nora Fatehi: गार्ड ने भीगते हुए नोरा फतेही की …, वीडियो देख लोगों का फूटा गुस्सा

 

Related News