हिंद महासागर में चीन कर रहा ये हरकत, भारतीय नौसेना ने जवाब देने का बनाया ऐसा प्लान

img

चीन कोरोना के इस संकटकाल में भी अपनी चालबाजी से बाज़ नही आ रहा है, वहीँ जिसके बाद उसके मंसूबे पर पानी फेरने के लिए भारत ने पानी के भीतर भी अपनि निगेहबानी तेज कर दी है। भारतीय सेना के बाद अब  नौसेना ने भी चीन को मुंहतोड़ जवाब देने और उसकी महत्वकांक्षाओं को ध्वस्त करने के लिए तैयारी कर ली है।

गौरतलब है कि भारत-चीन सीमा विवाद के बीच इंडियन नेवी ने हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी निगरानी और गतिविधियों को बढ़ा दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि चीन वैश्विक शक्ति बनने की कोशिश में अनिवार्य रूप से इस क्षेत्र में घुसने की कोशिश करेगा, क्योंकि चीन विवादित दक्षिण चीन सागर के बड़े हिस्से पर अपना दावा करता रहा है।

आपको बता दें कि यह जानकारी इस मामले से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने दी है। हिंद महासागर में चीन की घुसपैठ की कोशिशों के परिदृश्य को देखते हुए और आने वाले हालात से निपटने के लिए भारत आईओआर – मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स और मेडागास्कर में पड़ोसियों तक पहुंचा है, ताकि चीन को अधिक आधार बनाकर क्षेत्र में अपने उसके विस्तार करने के मंसूबे से रोका जा सके।

नाम जाहिर न होने देने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि यह अपरिहार्य है कि अगर चीन वैश्विक शक्ति बनना चाहता है तो चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी-नेवी (पीएलएएन यानी चीनी नौसेना) आईओआर यानी हिंद महासागर क्षेत्र में आ जाएगा। ये चीनी सेना मलक्का दुविधा (चीन की रणनीतिक कमजोरी) को दूर करने के लिए हिंद महासागर में कई रास्ते खोल रहे हैं।

Related News