एक और साजिश रच रहा है चीन, कर रहा हिंदुस्तान को घेरने का प्रयास

img

चीन एक बार फिर से भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा है। दरअसल, ड्रैगन सरहद के निकट सैन्य अड्डा बना रहा है। हालांकि अभीतक केवल एक मिलिट्री बेस की ऑफीशियल पुष्टि हो चुकी है। पर रिपोर्ट की माने तो ड्रैगन ज्यादा से ज्यादा सैन्य अड्डे बनाने की हम मुमकिन प्रयास कर रहा है।

china

नई रिपोर्ट के अनुसार चीन ने सैन्य अड्डे के लिए इक्वेटोरियल गिनी और यूएई पर फोकस किया हुआ है। चीन इक्वेटोरियल गिनी में अपना पहला अटलांटिक मिलिट्री बेस बनाने का प्रयास कर रहा है।

पिछले दिनों ही अमेरिका द्वारा UAE को चेतावनी दिए जाने के बाद अबू धाबी से 80 किलोमीटर उत्तर में खलीफा के कार्गो बंदरगाह पर निर्माण रोक दिया गया था। ऐसी रिपोर्ट्स थी कि ड्रैगन वहां सैन्य सुविधा शुरू करने में लगा हुआ था।

इस देश में भी सैन्य अड्डा बना रहा ड्रैगन

आपको बता दें कि कम्बोडिया में भी सैन्य अड्डा बनाने के लिए चीन निरंतर हाथ-पांव मार रहा है। अक्टूबर 2020 में कंबोडिया ने रीम नेवल बेस में अमेरिका द्वारा फंड किए गए दो इमारतों को तबाह कर दिया। बाद में कंबोडियाई रक्षा मंत्री टी बान ने बताया कि चीन बेस इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में सहायता कर रहा है।

Related News