चांद की जमीन पर चीन ने फहराया अपने देश का झंडा, ऐसा करने वाला बना दूसरा देश

img

नयी दिल्ली। चीन ने चांद पर एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल चीन ने अपना झंडा चंद्रमा पर फहरा दिया है। इसी के साथ चीन ऐसा करने वाला बना दूसरा देश बन गया है। इससे पहले ये कारनामा अमेरिका  ने किया था। अमेरिका लगभग 50 साल पहले ही चंद्रमा पर अपना झंडा फहरा चुका था। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने चंद्रमा पर फहराए गए अपने झंडे का फोटो शेयर किया है, जो कि चांग-5 स्पेसक्रॉफ्ट से लिया गया है।

China hoisted the flag on the moon

चीनी मीडिया ने कहा है कि देश के एयरोस्पेस इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। जब चंद्रमा पर पांच सितारा वाले लाल राष्ट्रीय ध्वज को चंद्रमा पर फहराया है। चांग-5 चंद्रमा पर सफलतापूर्व उतरने वाला तीसरा चीनी अंतरिक्ष यान है और वहां से टेक ऑफ करने वाला पहला। यह बीजिंग के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यकर्म के लिए बड़ी उपलब्धि है।

चांद से मिट्टी लेकर लौट रहा अंतरिक्ष यान

चीन के इस अतंरिक्ष यान द्वारा चंद्रमा से जुड़ी बहुत सी जानकारी सामने आ सकती है। खासकर उसकी मिट्डी और चट्टान के नमूनों से चंद्रमा की उत्पत्ति, भूगर्भीय विकास और ज्वालामुखी से जुड़ी जानकारी सामने आ सकती है। स्पेस प्रोब का 16 दिसंबर को इनर मंगोलिया में उतरने में उम्मीद है। वहां से, नमूनों को विश्लेषण के लिए विशेष प्रयोगशालाओं में पहुंचाया जाएगा।

23 नवंबर को भरी थी उड़ान

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार चांग ई-5 को 23 नवंबर की रात में साउथ चाइना सी से लॉन्च किया गया था। चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने चांग ई-5 स्पेसक्राफ्ट को चांद की उस सतह पर उतारा था, जहां पर करोड़ों साल पहले ज्वालामुखी होते थे। ये चांद का उत्तर-पश्चिम का इलाका है, जो हमें आंखों से दिखाई देता है।

बता दें कि चांद पर झंडों को फहराने की परंपरा संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा शुरू की गई थी। अमेरिका ने 1969 में मानवयुक्त अपोलो-11 मिशन के दौरान चंद्रमा पर पहला झंडा लगाया था। 1972 तक बाद के मिशनों के दौरान पांच और अमेरिकी झंडे सतह पर लगाए गए।

 

Related News