चीन लद्दाख बॉर्डर पर बढ़ा रहा सैनिक, गाड़े 100 टेंट, भारत भी सीना ताने डटा

img

भारत और चीन के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है. आपको बता दें कि ऐसे में लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन पैंगोंग त्सो झील और गलवान घाटी में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर लगातार सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। इससे चीन ने साफ संदेश दे दिया है कि वह भारतीय सेना के साथ टकवार को जल्द खत्म नहीं करने जा रहा है।

sikkim india china border

वहीं विवादित इलाके में इस मामले के जानकार लोगों ने यह जानकारी दी है।  इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चीन ने गलवान घाटी में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रहा है। भारतीय सैनिकों के कड़े विरोध के बावजूद दो सप्ताह में उसने करीब 100 टेंट लगा दिए हैं।  संभावित रूप से बंकर्स बनाने के लिए मशीने ला रहा है।

आपको बता दें कि बढ़ते तनाव के बीच आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे शुक्रवार को लेह में 14 कॉर्प्स के हेडक्वॉर्टर पहुंचे और टॉप कमांडर्स के साथ एलएसी के विवादित इलाके सहित क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सैन्य सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना भी पैंगोंग त्सो झील और गलवान घाटी में चीन के निर्माण की बराबरी कर रही है और यह क्षेत्र में कई संवेदनशील इलाकों में अधिक लाभप्रद स्थिति में है।

वहीं भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहा है। 5 मई को पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के 250 सैनिकों के बीच हिंसक झड़प। इसमें 100 से अधिक भारतीय और चीनी सैनिक घायल हुए। इसके बाद 9 मई को उत्तरी सिक्किम में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई।

24 मई 2020 राशिफल: इन राशि वालों का आपकी राशि पर राहु और बुध की युति होगी, अज्ञात भय से ग्रसित करेगी

Related News