China-Taiwan: ड्रैगन के ड्रोन पर पहली बार ताइवान ने की फायरिंग, कहा- ये सिर्फ चेतावनी

img

ताइपे। ताइवान मुद्दे को लेकर चीन और अमेरिका के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। चीन, ताइवान (China-Taiwan) के आस-पास बड़े पैमाने पर लगातार सैन्य अभ्यास कर रहा है। इधर अमेरिकी निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने हल ही में ताइवान यात्रा की। उनकी यात्रा के बाद से दोनों देशों के बीच उपजे तनाव के बीच गत दिवस यानी मंगलवार को ताइवान ने चीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ताइवान की सेना ने चीन को चेतावनी देने के मकसद से उसके ड्रोन पर पहली बार फायरिंग की। इस दौरान ताइवान ने ये भी कहा है कि ये केवल चेतावनी है।

ताइवान ने दी जानकारी

इस बात की जानकारी ताइवान के सैन्य प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि चीनी सेना का ड्रोन ताइवान(China-Taiwan)  के नियंत्रण वाले एक द्वीप पर सीमा के बेहद करीब उड़ान भर रहा था। ऐसे में ताइवान की सेना ने चीनी ड्रोन पर फायरिंग की। उन्होंने ये भी बताया कि फायरिंग के बाद ड्रोन चीन की तरफ उड़ गया। ताइवान की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव के और बढ़ने की संभावना है।

गौरतलब है कि चीन हमेशा से ताइवान (China-Taiwan) पर अपना अधिकार जताता रहा है। हाल ही में चीन की लाख चेतावनी के बाद भी पहले अमेरिका के निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी और फिर इसके ठीक 12 दिन बाद अमेरिकी सांसदों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ताइवान यात्रा की थी। अमेरिका के इस कदम के बाद चीन ने आक्रामक युद्धाभ्यास किया था और चीन ने अमेरिका को भी अंजाम से निपटने की चेतावनी दी थी। तब से लेकर अब तक दोनों देशों ने मोर्चाबंदी कर रखी है। चीन के युद्धअभ्यास के बाद बाद ताइवान ने भी युद्धाभ्यास किया था।

Social Media : शराब कारोबारी का दुबई में लहराया पाकिस्तानी झंडा लहराते हुए फोटो हुआ वॉयरल , हिंदू संगठनों में उबाल

Lucknow Highcourt : हाईकोर्ट ने सरकार से ‘निजी स्कूलों की फीस प्रतिपूर्ति की हर साल समीक्षा’ को कहा

Related News