चीनी सेना ने शुरू किया समुद्र में सैन्यभ्यास,  विशेषज्ञों ने इसे बताया अनोखा कदम

img

नई दिल्ली: जहां एक तरफ चीन जहां भारत से सटी सीमा पर अपनी विस्तारवादी नीतियों को अंजाम देने में जुटा है। और वहीं दूसरी तरफ वह समुद्र में सैन्य अभ्यास भी कर रहा है। आपको बता दे उत्तर-पर्वी और पूर्वी तटीय इलाकों में चीन की सेना आज से अभ्यास शुरू करने जा रही है। वहीं चीन का यह नया सैन्य अभ्यास ऐसे वक्त में किया जा रहा है। जब उसकी सेना लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल  पर भारतीय सैनिकों से पंगा ले रहे हैं। बता दे हाल ही में भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच पैंगोंग झील के दक्षिणी इलाके में टकराव हुआ। चीन की सेना भारतीय जवानों की तैनाती से परेशान है।

विवाद पर दोनों देशों के बीच कई दौर की बातचीत भी की जा चुकी है। मतलब भारतीय सीमा पर चीन जहां अपना दायरा बढ़ाने के हिंसक प्रयास कर रहा है। वहीं इस अभ्यास का पहला सत्र आज से हेबई प्रांत से सटे बोहाई समुद्र में हो रहा है। आपको बता दे ये इलाका उत्तर-पूर्वी तटीय क्षेत्र में है। हलाकिं सैन्य अभ्यास का दूसरा सत्र मंगलवार से येलो सी में किया जाना है। इसके अलावा  प्रशासन की तरफ से भी बताया गया है। कि बाकी सभी जहाजों की एंट्री पर इन इलाकों में पाबंदी लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक पिछले महीने, चीन ने चार अलग-अलग अभ्यासों की घोषणा की थी। औऱ ये अभ्यास बोहाई सी से येलो सी और विवादित दक्षिण चीन सागर तक किए जाने की तैयारी हैं। जिसको लेकर चीनी सैन्य विशेषज्ञों ने इसे एक अनोखा कदम बताया था। और चीन ताइवान के आसपास भी जमकर अभ्यास किया है। जबकि दक्षिण चीन सागर में अमेरिका के दखल की वह लगातार आलोचना भी करता रहा है।

 

Related News