चिराग की ललकार, कहा- बिहार में लोजपा इस पार्टी के साथ मिलकर बनाएगी सरकार

img

भारतीय जनता पार्टी, नीतीश कुमार को अपना सीएम कैंडिडेट बता रही है। वहीं चिराग पासवान ना कवेल भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। बल्कि नीतीश कुमार को बिहार का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बता रहे हैं। चिराग पासवान ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि नीतीश कुमार, बिहार के इतिहास में सबसे सीएम मुख्यमंत्री हैं।

chirag paswan

इन दिनों वे प्रधानमंत्री के सामने हाथ जोड़ कर मंच पर खड़े रहते हैं। कुर्सी की लालच में वे लालू जी से मिलने रांची जा सकते हैं। तेजस्वी से मिल सकते हैं। लोजपा प्रमुख चिराग ने कहा कि कई सीटों पर नीतीश का मुकाबला एलजेपी से हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा व लोजपा की सरकार बनेगी। जेडीयू को जाने वाला एक-एक वोट बिहार को नष्ट करेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश के कारण राज्य का विकास खराब हुआ है। इसलिए बिहार के लोगों का उनसे विश्वास खत्म हो गया है। पासवान ने हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि नीतीश उनपर व्यक्तिगत हमला करते हैं। मैं उनसे लगातार पूछ रहा हूं कि बीते 5 वर्षों में उन्होंने कोई एक काम किया हो तो बताएं। उनके राज में करप्शन बढ़ा है। वे अभी सीमांचल में रुके हैं। वहीं बाढ़ की सबसे बड़ी मुसीबत है।

 

Related News