Christmas Day 2019: इन शहरों का टूर प्लान कर अपने Christmas को बनाएं यादगार

img

लाइफस्टाइल डेस्क. इस Christmas Day को आप अपने शहर नहीं बल्कि कही बहार जाकर बनाए वो भी बजट में तो ये Christmas Day आपके लिए यादगार साबित हो सकता हैं। वहीं दिसंबर की छुट्टियां मनाने के लिए गोवा बहुत बेहतर जगह है।

जहां Christmas Day और नए साल के लिए इस दौरान यहां जश्न का माहौल रहता है। दिसंबर में यहां भारतीय लोगों से कहीं ज्यादा विदेशी नजर आते हैं। यहां का मौसम बहुत खुशनुमा होता है। यहां बड़ी संख्या में कपल और दोस्त आते हैं। बहुत से लोग नाइट पार्टी का मजा लेते नजर आते हैं तो वहीं कुछ लोग बीच के किनारे इंजॉय करते हैं। यहां कम पैसे में भरपेट खाना और रहना हो जाता है।

हिमाचल प्रदेश में घूमने को यूं तो कई पर्यटन स्थल हैं, लेकिन कुल्लू घाटी के प्रमुख पर्यटक स्थल मनाली में आकर हर कोई अपने आपको ‘स्वर्ग’ में पाता है। पहाड़ों और देवदार के पेड़ प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। मनाली को रंग-बिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है। दिसंबर में यहां कम भीड़-भाड़ होती है।लेकिन भारी बर्फबारी और बारिश की स्थिति में यहां जाना बहुत मुफीद नहीं होता है। ऐसे में अच्छा है कि यहां जाने से पहले आप मौसम की जानकारी हासिल कर लें।

राजधानी दिल्ली न केवल देश के लोगों के लिए, बल्कि विदेशियों के लिए भी पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। सर्दियों के मौसम में तो यह दुनिया भर के पर्यटकों की खास सैरगाह बन जाती है।

यहां लोग दिल्ली की संस्कृति, कला और प्राकृतिक सौंदर्य को देखने के लिए आते हैं। ऐतिहासिक लाल किला, कुतुब मीनार, अक्षरधाम मंदिर, कालका जी, लोटस टेंपल, वार मेमोरियल, इंडिया गेट समेत कई पर्यटक स्थल मौजूद हैं। दिल्ली परिवहन निगम की ओर से बहुत ही सस्ते में यहां के पर्यटन स्थलों की सैर करने की सुविधा है।

दरअसल धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में सर्दियों में घूमना कम महंगा होता है। खूबसूरत हसीन वादियां यहां का हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रही हैं। हालांकि कभी-कभी बर्फबारी के कारण यातायात बाधित हो जाता है, इसलिए बेहतर होगा कि कश्मीर जाने से पहले मौसम और हालात का पता कर लिया जाए।

Related News