CM केजरीवाल की संपत्ति में हुआ दोगुना इजाफा, पत्नी ने कुछ दिन पहले ही नौकरी से लिया VRS

img

नई दिल्ली॥ राजधानी दिल्ली पर तीसरी बार जीत हासिल करने निकले सीएम एवं आप पार्टी के अध्यक्ष केजरीवाल ने हाई वॉल्टेज ड्रामे के साथ आखिरकार अपना नामांकन दाखिल कर ही लिया। इसी के साथ तीसरी बार भी केजरीवाल चुनावी मैदान में निकल पड़ हैं।

आप मुखिया के नामांकन दाखिल करने के साथ ही एक बड़ा खुलासा भी हुआ है। बीते 5 वर्ष में केजरीवाल की संपत्ति में डबल इजाफा हुआ है। अपने नामांकन के दौरान सीएम केजरीवाल ने जो एफिडेविट दिया है, उसमें उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 40 लाख बताई है। जबकि 5 वर्ष पहले उनकी संपत्ति 50 प्रतिशत कम थी।

आप अध्यक्ष केजरीवाल की कुल संपत्ति में 50 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। 5 वर्ष पूर्व जहां उनकी संपत्ति 2.10 करोड़ रुपए थी, वहीं पांच साल के दौरान इसमें 1.03 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं केजरीवाल के पास 9.65 लाख रुपए की एफडी और कैश राशि शामिल हैं।

आप अध्यक्ष की अचल संपत्ति में बीते 5 वर्ष में कोई इजाफा नहीं हुआ है। वर्ष 2015 उनके पास अचल संपत्ति 1.92 करोड़ रुपए के करीब थी। हालांकि इसमें 1 करोड़ रुपए की संपत्ति पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम पर है।

पढ़िएःCAA वापस लेने को लेकर अमित शाह किया अब तक का सबसे बड़ा ऐलान, विरोध करने वालों को नहीं हो रहा यकीन

आप अध्यक्ष केजरीवाल की वाइफ सुनीता के पास कुल नकी और एफडी मिलाकर 57 लाख रुपए हैं। सुनीता ने कुछ समय पहले ही सरकारी नौकरी से वीआरएस लिया था, जिसके बाद उन्हें 32 लाख रुपए मिले थे।

Related News