सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सर्वोपरि

img

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को भाजपा के मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत रानीपोखरी मंडल, माजरी ग्रांट मंडल औौर बालावाला मंडल प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया। रानीपोखरी मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण भाजपा की कार्यपद्धति का हिस्सा रहा है। पार्टी अपने राजनैतिक चरित्र को ध्यान में रखते हुए कार्य करती है। भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, उसके बाद पार्टी। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में यही अनुशासन सिखाया जाता है।

CM Trivendra

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, सामर्थ्य और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड पर नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो प्रयास किए, उसकी दुनिया ने सराहना की। कोविड के शुरुआती दौर में उन्होंने ‘जान है तो जहान है’ के मंत्र के साथ लॉक डाउन किया। उसके बाद ‘जान भी है और जहान भी’ के मंत्र के साथ पूरी सतर्कता के साथ आर्थिक गतिविधियां दुबारा शुरू की। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश कोविड पर तेजी से नियंत्रण पा रहा है। प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को देशवासियों ने आत्मसात किया है। आत्मनिर्भर भारत के लिए इस दिशा में हमें तेजी से आगे बढ़ना होगा। आज भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने दुनिया में भारत को एक अलग पहचान दिलाई है।

मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। देशवासियों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर वो कार्य किए हैं, जो भारत की मजबूती में सहायक सिद्ध रहे हैं। कोरोना काल में समाज के हर वर्ग ने अपना सहयोग दिया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान लोगों की हर संभव सहायता के प्रयास किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की। कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ई ऑफिस की शुरुआत की। सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जन शिकायतों का समाधान तेजी से किया जा रहा है। पुलिस के लिए 3 करोड़ रुपये की थाना निधि दी। राज्य में शुरुआती 17 सालों में 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ। इन्वेस्टर समिट के दौरान राज्य में 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये के एमओयू हुए। पिछले 3 सालों में 25 हजार करोड़ रुपये के कार्यों की ग्राउंडिंग हो चुकी है। स्थानीय स्तर पर लोगो को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए सीएम स्वरोजगार योजना शुरू की गई है। इसमें 150 तरह के कार्य किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि हमें अपने स्थानीय उत्पादों के बेहतर इस्तेमाल दिशा में कार्य करने होंगे। प्रकृति ने हमें वरदान स्वरूप बहुत कुछ दिया है। स्थानीय उत्पादों की वैल्यू एडिशन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत। उत्तराखंड की महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में अच्छा कार्य कर रही हैं। इनके सहयोग के लिए राज्य सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है।

बुल्लावाला में माजरीग्रांट मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने बुल्लावाला में माजरी ग्रांट मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पार्टी का विशेष कार्यक्रम होता है। पार्टी के नीतिगत, सैद्धांतिक विषय व पार्टी के ध्येय के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जाती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद हमने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। एनएच 74 मामले में 2 आईएएस एवं 05 पीसीएस ऑफिसर को सस्पेंड किया। खाद्यान्न घोटाला, समाज कल्याण में छात्रवृति घोटाला को उजागर किया एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई की। हमने चुनाव में जो विजन डॉक्यूमेंट बनाया था , उसमें से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिए हैं।

 

Related News