img

Up kiran,Digital Desk : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग कयामत का दिन आने का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं सोचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाबरी मस्जिद अब कभी नहीं बनेगी और देश की विरासत को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।

योगी ने कहा, “500 साल बाद अयोध्या में गौरवपूर्ण क्षण आया। कितनी सरकारें आईं और गईं, लेकिन राम मंदिर क्यों नहीं बन पाया? राम सबके हैं। अब अवसरवादी और संकट में राम को याद करने वाले लोग भगवान राम से भूले गए हैं।”

सीएम ने नागरिकों से कायदे से जीने और कानून का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जो कानून मानेंगे, वे फायदे में रहेंगे; जो कानून तोड़ेंगे, उनका मार्ग सीधे जहनुम तक जाएगा। उनका संदेश था कि हर भारतवासी का उद्देश्य एक भारत, श्रेष्ठ भारत होना चाहिए।

जनसभा में मुख्यमंत्री ने धर्म और देश की एकता पर भी जोर दिया, कहा कि धर्म और देश एक शरीर और आत्मा की तरह हैं। कार्यक्रम में उन्होंने कथा मंडप का उद्घाटन और रामार्चा यज्ञ में आहुति अर्पित की।