सीएम योगी ने आगरा के मुगल म्यूजियम का बदला नाम, जाने अब क्या है नाम

img

आगरा 14 सितम्बर, यूपी किरण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इन दिनों काफी आक्रमक मूड में हैं। सीएम योगी ने अब गुलामी वाले मानसिकता के नामकरण को बदलने का अभियान फिर से शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज उन्होंने उत्तर प्रदेश के आगरा के मुगल म्यूजियम का नाम बदलने की घोषणा की है। वहीं आगरा के ‘मुगल म्यूजियम’ का नाम अब छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम होगा। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला आगरा मंडल की समीक्षा के दौरान लिया।

इसकी मुख्यमंत्री योगी ने खुद ही ट्वीट में इस फैसले की जानकारी दी। बता दे सीएम योगी ने लिखा कि, आगरा में निर्माणाधीन म्यूजियम को छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाना जाएगा। योगी ने कहा कि नए उत्तर प्रदेश में गुलामी की मानसिकता के प्रतीक चिन्हों का कोई स्थान नहीं। हम सबके नायक शिवाजी महाराज हैं। हो सकता है आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री योगी और भी कई मुगल और अंग्रेजों के नामों को परिवर्तित कर सकते हैं।

Related News