सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं, दिया ये संदेश

img
 लखनऊ, 16 अक्टूबर यूपी किरण। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने सन्देश में कहा कि भारतीय संस्कृति में मां दुर्गा की उपासना का अत्यधिक महत्व है। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनके अनन्त रूप हैं। लेकिन, प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदिशक्ति सम्पूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। मां भगवती भक्तों और साधकों में अपनी ही शक्ति का संचार करते हुए, करुणा एवं परोपकार के द्वारा संसार के प्राणियों का हित करती हैं।
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि तथा दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल तथा शारीरिक दूरी बनाए रखने का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

 

Related News