UP- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में BJP की प्रचंड जीत पर पाया सीएम योगी का बयान, कहा- 2022 में भी…

img

लखनऊ।। भारत के सबसे बड़े प्रदेश यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के रिजल्ट आ गए हैं। BJP 75 में से 67 सीटों पर जीतने में सफल रही है। इतनी बड़ी जीत पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि जिन शहरों में किसान आंदोलन की जड़ें मजबूत हैं, वहां भी BJP ने जीत दर्ज की है, जो बताता है कि पब्लिक हमारे साथ है। उन्होंने बताया कि 2022 में भी यही परिणाम सामने आएंगे।

सीएम योगी से जब पूछा गया कि पंचायत चुनाव में किसान आंदोलन का प्रभाव नजर आया था, मगर जिला अध्यक्ष के चुनाव में इतनी बड़ी जीत कैसे दर्ज कर ली? इस पर योगी आदित्यनाथ ने बताया, पंचायत चुनाव में आप देखेंगे तो अधिकांश ग्राम प्रधान BJP के कार्यकर्ता जीते हैं। क्षेत्र पंचायत के सदस्य BJP के वर्कर जीते हैं। जिला पंचायत की 3,050 सीटों में से 1500 से अधिक BJP के कार्यकर्ता तथा BJP समर्थक थे। सपा के 750 के आसपास थी। बसपा की 300 के आसपास थी तथा बाकी दूसरी पार्टी के लोग थे।

श्री योगी ने कहा, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर, संभल, अमरोहा, बागपत, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद किसान आंदोलन के केंद्र बिंदु थे। बागपत को छोड़कर सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती हैं। यदि हमारे साथ समर्थन नहीं होता तो हमें भी सपा की भांति उम्मीदवार नहीं मिलते और प्रस्तावक भी नहीं प्राप्त नहीं होते। आगे मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 2014 में कोई नहीं मानता था कि BJP इतनी सीटें जीतेगी।

Related News