Communicable Diseases: 11 विभागों के आपसी समन्वय से चलेगा नियंत्रण अभियान, शुरू हो चुके हैं ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण

img

महराजगंज।। कोविड-19 टीकाकरण के बीच प्रशासन ने विशेष संचारी रोग (Communicable Diseases) नियंत्रण माह अभियान और दस्तक पखवाड़ा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जिले में संचारी रोग नियंत्रण माह एक मार्च से 31 मार्च तक अभियान चलेगा जबकि 10 से 24 मार्च तक दस्तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर विभिन्न बिन्दुओं पर ब्योरा एकत्र करेंगी तथा एएनएम के माध्यम से सूचना संबंधित सरकारी अस्पताल पर भेजी जाएगी। अभियान और पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है।

वेक्टर बार्न डिजीज ( वीबीडी) के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि यह अभियान और पखवाड़ा 11 विभागों के समन्वय से संचालित होगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है।
अभियान के दौरान शारीरिक दूरी, हाथों की धुलाई, माॅस्क की अनिवार्यता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि स्वास्थ्य कार्यकर्ता सावधानी रखते हुए मलेरिया और कोरोना से बचाव के बारे में बेहतर तरीके से जन समुदाय को जागरूक कर सकें। (Communicable Diseases)

कोरोना से जंग जीतने के बाद बढ़ी ये बीमारी, हर दिन सामने आ रहे है केस

इस दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय,लक्षण एवं निकटतम स्वास्थ्य केंद्र के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगी | आशा कार्यकर्ता घरों के अंदर जाकर मच्छरों के पैदा होने वाली परिस्थितियों का निरीक्षण करेंगी। मलेरिया जाँच में भी सहयोग करेंगी। लाॅकडाउन के दौरान टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों की सूची भी तैयार करेंगी। (Communicable Diseases)

अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य–

– बुखार के रोगियों की सूची तैयार करना।
– क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची तैयार करना।
– जन्म-मृत्यु पंजीकरण की सूची तैयार करना।
-दिमागी बुखार के कारण दिव्यांग हुए व्यक्तियों की सूची तैयार करना। (Communicable Diseases)

इन विभागों के आपसी समन्वय से चलेगा अभियान–

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना विभाग तथा उद्यान विभाग। (Communicable Diseases)

Kala Azar Disease Óñ©ÓÑç Óñ¼ÓñÜÓñ¥ÓñÁ ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ Óñ£Óñ┐Óñ▓ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ¬Óñ¥ÓñéÓñÜ Óñ¼ÓÑìÓñ▓ÓÑëÓñòÓÑïÓñé Óñ«ÓÑçÓñé ÓñøÓñ┐ÓñíÓñ╝ÓñòÓñ¥ÓñÁ ÓñÂÓÑüÓñ░ÓÑé

Related News