महिला से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज ना होने पर ADG से की शिकायत, महिला ने दी आत्मदाह के धमकी

img

शाहजहांपुर॥ जिले में कथित रूप से दुष्कर्म की शिकार महिला जब  थाने में रिपोर्ट दर्ज  करने गई तो एक दरोगा ने उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया हैl थाना जलालाबाद क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला 30 नवंबर को मदनापुर क्षेत्र जा रही थी कभी रास्ते में उसका ई रिक्शा खराब हो गया ।

Jalalabad

जिसके बाद वो पैदल चलने लगी तभी कार से आए 5 लोगों ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार कियाlइस आशय की शिकायत जब महिला जलालाबाद थाना करने गई तो वहा  मौजूद दरोगा विनोद कुमार उसे अपने कमरे पर ले गए और उसके साथ दुराचार किया।

महिला ने इस आशय की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की परंतु न्याय नहीं मिला तो वह ADG बरेली अविनाश चंद्र  से मिली तब जाकर मामले की जांच शुरु  की गईl पुलिस  क्षेत्राधिकारी ब्रहमपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच उनको दी गई है। जांच की जा रही है ।जांच के उपरांत यदि दुराचार की बात सही है तो मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगीl महिला से दुष्कर्म की खबर आजकल सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक चर्चा का विषय बनी हुई है बाकी असलियत क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।

Related News