भारत के इन राज्यों में आज से लॉकडाउन के नियमों में मिली रियायत, जानें पूरी गाइडलाइन

img

भारत में लगभग ढाई महीने बाद वायरस के इतने कम नए मामले सामने आए हैं और प्रतिदिन पॉजिटव दर भी घटकर 3.45 % हो गई है। भारत में 2,726 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर तीन लाख से ज्यादा हो गई। सक्रिय मामले भी कम होकर 9,13,378 हो गए हैं, जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.09 % है। यहां उन प्रदेशों की सूची शेयर की गई है, जिन्होंने आज से लॉकडाउन में ढील दी है।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 जून से प्रदेश में कोरोना से जुड़े प्रतिबंधों में और ढील देने का ऐलान किया है। प्रदेश में अनलॉक प्रक्रिया के अंतर्गत सरकारी और निजी ऑफिसों को पूरी तरह से काम करने की अनुमति दी गई है।

असम में सरकार ने आज थोड़ी बहुत छूट दी है। ये नए नियम 16 जून को सुबह 5 बजे से 22 जून को सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेंगे। साउथ सलमारा में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों में रियायत दी गई है। राजस्थान की सरकार ने भी छूट दी है। सभी राज्यों में मॉस्क लगाना अनिवार्य है।

तो वहीं ममता सरकार (बंगाल में) ने आज से प्रतिबंधों में ढील बढ़ाई है। 16 जून यानी आज से 50% बैठने की क्षमता के साथ दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे के बीच रेस्तरां और बार (शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर स्थित हैं) को खोलने की इजाजत शामिल है।

पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि आज से 50 % क्षमता के साथ रेस्तरां, सिनेमा हॉल और जिम खुल सकते हैं। इनके संचालन को लेकर प्रदेश सरकार ने नए नियम जारी किए हैं।

Related News