पाकिस्तान से भी बुरी हुई भारत के इस पड़ोसी देश की हालत, जानकर हिल जाएंगे आप

img

पाकिस्तान में वर्तमान हालात कुछ ठीक नहीं है, यहां नकदी का अकाल पड़ा हुआ और प्रधानमंत्री अमीर देशों से कर्ज मांग रहे है। ताकि अपने मुल्की की हालात ठीक कर सकें। ऐसे में भारत के एक और मुल्क की हालत पाकिस्तान से बुरी हो गई है। ये देश दिवालिया होने की कगार पर हैं।

india-pakistan-imran-kashmir

हम जिस देश की बात कर रहे हैं वो है श्रीलंका। यहां 2022 की शुरुआत किसी बुरे ख्वाब की तरह हुई है। बीते कई वर्षों से श्रीलंका जिस आर्थिक संकट में घिरता नजर आ रहा था, वो अब खतरनाक रूप ले चुका है व दिवालिया होने की नौबत आन पड़ी है।

आपको बता दें कि श्रीलंका क्षेत्रफल के मामले में तमिलनाडु का करीब आधा है। जनसंख्या लगभग सवा दो करोड़ है। श्रीलंका की जीडीपी में टूरिस्ट सेक्टर का योगदान 10 % से ज्यादा है।

कोरोना वायरस ने पहले पर्यटन को तबाह किया और रही सही कसर चीन की उधारी से पूरी हो रही है। ड्रैगन के बारे में ये मत सच के करीब है कि वो कर्ज डिप्लोमैसी से कमजोर मुल्कों को फंसाता है और फिर अपने नियम व कानून से उस देश पर हक जमाता है।

महंगाई से है बुरा हाल

इस देश की आर्थिक संकट गंभीर मानवीय संकट के रूप में बदलती नजर आ रही है। महंगाई आलम ये है कि खाने-पीने की चीजें भी लोगों की पहुंच से रोजाना बाहर होती जा रही हैं। सरकारी खजाने करीब करीब खाली हो चुके हैं। अबकी साल में ये देश दिवालिया घोषित हो जाए तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी।

Related News