कृषि विधेयकों को लेकर कांग्रेस फैला रही ये भ्रम, BJP ने किया खुलासा

img

नई दिल्ली॥ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कांग्रेस पर कृषि विधेयकों को लेकर भ्रम फैलाने के साथ ही किसानों को भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है।

कोई काम न होने के कारण कांग्रेस मात्र विरोध तक सीमीत रह गई है। इसलिए भाजपा के अच्छे कामों को लेकर भी कांग्रेस विरोध दर्ज कर मात्र सुर्खियों में बने रहने का काम कर रही है।

विनोद सुयाल ने यह आरोप शुक्रवार को यहां भाजपा कार्यालय नई टिहरी में पत्रकार वार्ता में लगाए। उन्होंने कहा कि कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य विधेयक 2020, कृषि कीमत आश्वासन समझौता 2020 और कृषि सेवा कर 2020 विधेयक किसानों के हितों में हैं। इससे आने वाले समय में किसानों को भारी फायदा होना है।

कांग्रेस नकारात्मक सोच की वजह से इन विधेयकों को लेकर भ्रम फैला रही है। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार आदि मौजूद रहे।

Related News