इस राज्य में विधायकों के इस्तीफों से बुरी फंसी कांग्रेस, BJP को बड़ा फायदा

img

नई दिल्ली॥ गुजरात राज्य में 19 जून को होने वाले राज्यसभा इलेक्शन से पहले कांग्रेस पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं। एक और कांग्रेस MLA बृजेश मेरजा (Brijesh Merja) ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले पार्टी के 2 विधायकों अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने इस्तीफा दिया था। स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने दोनों के इस्तीफे स्वीकार भी कर लिए हैं। अब राज्यसभा इलेक्शन में कांग्रेस के लिए दो सीटें निकालना भी मुश्किल है जबकि बीजेपी तीन पर जीतती नजर आ रही है।

bjp congress

मुश्किल घड़ी में गुजरात कांग्रेस को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं। मार्च से अब तक 8 कांग्रेस MLA विधानसभा से इस्तीफा दे चुके हैं। इसके बाद ग्रैंड ओल्ड पार्टी में अब सिर्फ 65 MLA रह गए हैं। गुजरात विधानसभा में अब कुल 172 सदस्य हैं और 10 सीटें खाली हैं। बता दें कि गुजरात की 4 सीटों पर 19 जून को राज्यसभा इलेक्शन होने हैं। इनमें से तीन सीटें फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के पास हैं जबकि एक कांग्रेस के खाते में।

राज्यसभा 4 सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी के 3 और कांग्रेस के दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। अब तक के गणित के लिहाज से भारतीय जनता पार्टी केवल 2 सीटें ही जीत सकती थी लेकिन कांग्रेस के 8 विधायकों के इस्तीफे के बाद अब तीसरी सीट पर भी उसका पलड़ा भारी होता दिख रहा है। अब चौथी सीट के लिए दूसरी प्राथमिकता के आधार वोट पड़ेंगे जिससे भारतीय जनता पार्टी के बाजी मारने की संभावना अधिक है।

पढि़ए-69 हजार शिक्षक भर्ती में हुई धांधली, सरकार ने अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय किया

Related News