इस विधायक पर लगे बलात्कार के आरोपों को दबाने को लेकर फूंका सीएम का पुतला, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

img

उत्तराखंड ॥ चमोली जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार पर द्वारहाट के विधायक पर दुष्कर्म के मामले को दबाने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और आरोपित विधायक का डीएनए जांच करवाने की मांग की है।

gopeshwar, putala, cm, congras,

शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आरोपित विधायक व सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्य तिराहे पर सीएम का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

यदि उनका विधायक मामले में साफ है तो उसका डीएनए टेस्ट करवाने में किस बात का परहेज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का पहले से ही इतिहास रहा है कि वह दोषियों को बचाने का प्रयास करती रहती है, जिससे लोगों को न्याय नहीं मिल पाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तब तक इस मामले में शांत नहीं बैठेगी, जब तक की पीड़ित महिला को इंसाफ नहीं मिल जाता है। वहीं, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गैरसैंण में चिकित्सकों की लापरवाही से हुई गर्भवती की मौत की भी जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगराध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, संदीप नेगी, योगेंद्र बिष्ट, सुरेश डिमरी, अरविंद नेगी, महेंद्र नेगी और संदीप भंडारी आदि शामिल रहे।

 

Related News