वोटिंग करने के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने लहराई पिस्तौल, उठे ये सवाल!

img

रांची। विधानसभा चुनाव का हाल तो मानों ये है की कब कहां और क्या कर ये किसी को नही मालूम जी हां दरअसल आपको बता दें की, झारखंड के विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग के बीच कांग्रेस के एक उम्‍मीदवार का एक ऐसा मामला सामने आया है की मौर पर मौजद आमजनता के होश ही उड़ गऐं।

जानिए प्‍याज की किल्‍लत के पीछे क्या है बड़ी वजह

कांग्रेस के एक उम्‍मीदवार केएन त्रिपाठी ने पलामू के कोशियार बूथ पर सरेआम हाथों में पिस्‍तौल निकाल लिया। शनिवार को पहले चरण का मतदान हो रहा है। इसी बीच एक बड़ी घटना में पलामू विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी द्वारा मतदान केंद्र पर पिस्तौल लहराया गया।

विमान हादसा : अमेरिका के दक्षिण डकोटा में प्लेन क्रैश, 9 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

डालटनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी द्वारा हथियार लहराने की सूचना पर राज्य चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि निर्वाची पदाधिकारी से फोन पर भी जानकारी ली गई है। वहां मतदान प्रभावित नहीं हुआ है। पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

भाजपा सरकार पर ​अखिलेश यादव ने​ साधा निशाना, कहा भाजपा की सरकार आज़…

बताया गया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी और उनके समर्थकों ने जमकर गुंडागर्दी की है। डालटनगंज के पुरबडीहा मतदान केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई की भी खबर है। वहीं आलम ये रहा की यहां वीडियो बना रहे पत्रकारों को भी पीटा गया है। प्रत्याशी केएन त्रिपाठी एक अन्य मतदान केंद्र पर खुद पिस्तौल लहराते दिखे।

यह मतदान केंद्र भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया के गांव में है। जानकारी के मुताबिक डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कोशियार बूथ पर यह घटना हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के मुताबिक भाजपा समर्थकों ने उन्‍हें जबरन बूथ पर जाने से रोका। कांग्रेस प्रत्याशी के वाहन पर पत्थरबाजी की गई है।

वायु प्रदूषण का कहर थमने का नहीं ले रहा नाम, अब भारत के बाद ईरान को किया धुंधला

कहा जा रहा है कि त्रिपाठी समर्थक और भाजपा समर्थक दोनों तरफ से गाली-गलौज हुई।  बूथों पर तैनात पुलिस बल व त्रिपाठी के अंगरक्षक ने बीच-बचाव कर वहां से त्रिपाठी को रवाना कर दिया। ऐसे में क्रांगेस पार्टी ऐसे ही दबंग केएन त्रिपाठी जैसे प्रत्याशीयों पर निर्भर करती है। अब ​आगे देखना ये है इस प्रत्यासी पर कानून केंद्र सरकार क्या कार्रवाई करती है।http://www.upkiran.org

Related News