महंगाई पर इस BJP MP के बयान पर कांग्रेस का पलटवार – इन्हें जल्द मानसिक चिकित्सालय भेजा जाए

img

राजनीतिक डेस्क। बीजेपी नेताओं के बयान अब आम जनता को भी मजाक लगने लगे हैं। भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महंगाई को कांग्रेस की मानसिकता और प्रोपोगेंडा करार देते हुए कहा कि महंगाई और कुछ नहीं बल्कि कांग्रेस का दुष्प्रचार है। कांग्रेसियों की मानसिकता है, फोकट का प्रोपेगेंडा है। बीजेपी सांसद के बयां पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि जल्द ही इन सभी लोगों को मानसिक चिकित्सालय भेजने की जरूरत है।  

उल्लेखनीय है कि बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहती है। मंगलवार को उन्होंने महंगाई को कांग्रेस की मानसिकता और प्रोपोगेंडा करार दे दिया। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल नगर निगम (BMC) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल तौर पर एक पंप हाउस का लोकार्पण किया और बीएमसी के स्वामित्व वाली कंपनी की नई सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने प्रदूषण को घातक बताते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन काल में शहरों में सार्वजनिक परिवहन के रूप में पुराने वाहन चलाए जाते थे। पुराने दौर में नगर परिवहन में बैठने के बाद चेहरा साफ करने पर रुमाल काला हो जाता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान प्रदूषण की चिंता कर रहे हैं और शहर में प्रदूषण मुक्त वाहन चलाए जा रहे हैं।

बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान का वीडियो कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जहाँ लोग भोपाल संसद के ब्यान पर खूब मजे ले रहे हैं। मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक ट्वीट कर कहा कि बाढ़ के लिए कांग्रेस जिम्मेदार..? महंगाई के लिए नेहरु जी का भाषण जिम्मेदार..? महंगाई से कष्ट हो तो अफगानिस्तान चले जाओ..? और अब सांसद प्रज्ञा ठाकुर कह रही हैं कि महंगाई कुछ नहीं, यह कांग्रेस की मानसिकता का प्रोपेगेंडा…? जल्द इन सभी को मानसिक चिकित्सालय भेजिए..।

Related News